March 12, 2026

इंदौर के शैल्बी अस्पताल से 139 रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी, फार्मेसी कर्मचारी हिरासत में।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर। शैल्बी अस्पताल में इंजेक्शन चोरी होने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने फार्मेसी कर्मचारी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उस पर 139 इंजेक्शन चुराने का आरोप है। पुलिस ने मंगलवार देर रात उसको हिरासत में भी ले लिया है। गिरोह में शामिल चार अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।

तुकोगंज थाना टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक अचलपुरा जिला भिंड निवासी अनूप पुत्र जनकसिंह चौहान की शिकायत पर आरोपित भूपेंद्र शैलीवाल के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

अनूप ने पुलिस को बताया कि आरोपित अस्पताल के फार्मेसी विभाग में नौकरी करता है। उसने साथियों के साथ मिलकर 139 रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी कर बाजार में खपा दिए। चोरी इंजेक्शन की कीमत एक लाख 76 हजार 582 रुपये बताई गई है। टीआइ के मुताबिक गड़बड़ी में भूपेंद्र के साथ चार अन्य भी शामिल हो सकते हैं, जो फार्मेसी विभाग में ही नौकरी करते है। पुलिस वहां से रिकार्ड, फुटेज और ड्यूटी चार्ट मांग कर जांच कर रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri