April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में गुरुवार की देर रात कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार देर रात को कोरोना के 29 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1244 पर पहुँच गई हैं, वहीं एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 892 पर पहुँच गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना के कारण छह लोगों की जान गई है।

छत्तीसगढ़ में सामने आए नए मामलों में 26 मामले जांजगीर जिले में, दो मामले सरगुजा जिले में जबकि एक मामला जशपुर जिले से सामने आया है।

आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक कोरोना से छह लोगों की मौत हुई है। इसमें से चार युवा और दो बुजुर्ग हैं। सभी किसी न किसी तरह से गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य संबंधित समस्या से पीड़ित थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri