April 29, 2026

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9 मरीजों में से 4 पूरी तरह ठीक होकर लौटे

रायपुर। देश में भले ही कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा हो, लेकिन छत्तीसगढ़ में हालात काबू में हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के 9 मामले सामने आए है। इनमें से अब तक चार मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, ‘छत्तीसगढ़ में सबसे पहली कोरोना पॉजिटिव युवती का पूरी तरह से इलाज हो गया है। अब वह पूर्णतः स्वस्थ है। 2 निगेटिव टेस्ट के बाद अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 9 पॉजिटिव केस में से 4 इलाज करवाकर स्वस्थ, होकर घर जा चुके हैं।’

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri