March 7, 2026

रिलायंस पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश, पुलिस की गिरफ्त में ।

एक्सपोज़ टुडे।
खंडवा रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश,  पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में ।
तेजाजीनगर पुलिस टीम को जरिये मुखबिर की सूचना मिली थी कि स्काय लाईन होटल के बगल वाले रास्ते बायपास रोड इन्दौर पर कुछ लोग एक बोलेरो वाहन में संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं ,जो आपस में बातचीत करते हुए कह रहे थे कि आज रात हम सब मिलकर रिलायंस पेट्रोल पम्प पर डकैती डालकर रूपये लूट लेगे । यदि हमारे काम को कोई रोकने में बीच में आये तो अपने – अपने हथियारों से हमला करना है । बदमाशों की इस तरह की डकैती डालने की योजना को नाकाम करते हुए पुलिस फोर्स द्वारा बोलेरो वाहन में बैठे बदमाशो की चारो तरफ से घेराबंदी कर पकडा गया ।
जिसमें पकडे गये *बदमाश 01.मुकेश उर्फ अश्विन भूरिया पिता बिजू भूरिया जाति भील उम्र 19 साल नि. ग्राम बाकी पंचायत काठी पोस्ट नरवाली जिला धार 02. कैलाश रावत पिता थाउसिंह रावत उम्र 20 साल नि. ग्राम जामला पोस्ट बाग जिला धार 03. मोहन मंडलोई पिता रमेश मंडलोई उम्र 18 साल नि. बधानिया थाना बांक जिला धार 04. राजेश उर्फ राकेश चौहान पिता रमेश चौहान उम्र 19 साल नि.भावरपुरा फालिया पोस्ट बाग जिला धार 05. भारत उर्फ सुनिल रावत पिता गमर सिंह उम्र 21 साल नि. ग्राम जामला थाना बाग जिला धार* को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों  से एक खटकेदार चाकु,एक फालिया,दो टामीएंव एक पिस्टल मय दो जिन्दा कारतुस ,एक बैग में इलेक्ट्रानिक स्क्रु ड्रायवर व कटर मय एक बोलेरो वाहन जप्त किया गया ।
  थाना तेजाजीनगर पर आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्र 535/2022 धारा 399,402 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri