March 7, 2026

मध्य प्रदेश के भोपाल में 6 आतंकी बड़ी मात्रा में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 आतंकी बड़ी मात्रा में विस्फोटक के साथ गिरफ़्तार हुए हैं। भोपााल में खुफिया एजेंसी को आतंकवादी होने की सूचना मिली और आतंकियों के बड़े माड्यूल को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया। आतंकी पुराने शहर में ऐशबाग थाने से 200 मीटर की दूरी पर फातिमा मस्जिद के पास बिल्डिंग में किराए का घर लेकर रह रहे थे। खुफिया एजेंसी ने आपरेशन चलाकर छह आतंकियों को गिरफ्तार किया। इस बिल्डिंग से कई बोरी धार्मिक साहित्य, दर्जन भर से ज्यादा लैपटाप जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार भी जब्त किए गए हैं। इस आपरेशन के साथ ही एक और छापा शहर के बाहर करौंद इलाके में भी मारा गया, वहां से लोकल माड्यूल के आतंकियों के गिरफ्तार होने की सूचना है। खुफिया एजेंसी गिरफ्तार आतंकियों को अज्ञात स्थान पर लेकर पूछताछ कर रही है।गिरफ्तारी के बाद घर को सील कर दिया गया है।

खुफिया एजेंसी ने आतंकियों को पकड़ने के आपरेशन को पूरी तरह गोपनीय रखा। स्थानीय थाने को भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। बिल्डिंग में सभी किराएदार परिवार रहते हैं, नीचे वाले मकान का किराएदार भी गायब है।
खुफिया एजेंसी को इस बात की सूचना मिली थी कि आतंकियों ने अपने छिपने का ठिकाना भोपाल में बनाया है। इसके बाद जांच कर एजेंसी इन तक पहुंची गई और रविवार अल सुबह इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर भोपाल के बाहर करौंद क्षेत्र के एक घर में भी छापा मारा जाने की बात सामने आ रही है। शांति का टापू कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आतंकियों का मिलना बड़ी बात मानी जा रही है। यह पहले भी सामने आ चुका है कि आतंकी ऐसे इलाकों को अपना ठिकाना बनाते हैं, जहां का इलाका बहुत शांत हो।

गोली मार कर तोड़ा दरवाज़ा
पड़ोसी किराएदार शइद ने बताया कि देर रात 3 बजे 50 से 60 पुलिसकर्मी आए और गोली मारकर दरवाजे का ताला तोड़ दिया। गिरफ्तारी के बाद उस कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं है। पड़ोसी का कहना है कि करीब तीन महीने से दो लोग यहां किराए पर रह रहे थे।

इंदौर और उज्जैन में मिला था सिमी का नेटवर्क।

इसके पहले मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन के पास महिदपुर और उन्हेंल इलाके से भी सिमी आतंकियों के तार जुड़े थे। इंदौर के करीब जंगल में सिमी आतंकी हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेते थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri