राजगढ़। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में गायों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। खिलचीपुर नगर व नगर की श्री कृष्ण गौ शाला में पिछले करीब दिनों में 60 से अधिक गायों की मौत हो गई है। इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दे कि शनिवार को ही खिलचीपुर में करीब 15 गायों की मौत हुई है। इनमे से श्री कृष्ण गौ शाला में सात गायों की मौत हुई है। पशु चिकित्सक का कहना है कि ठंड, भूख और पॉलीथिन खाने से गायों की मौत हो रही है।
बता दे कि श्री कृष्ण गौ शाला में बरसात के मौसम में करीब 300 गायों की मौत हुई थी। अब एक बार फिर से नगर में गायों की मौत सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ लोगों का मानना है कि सूचना मिलने के बाद भी पशु चिकित्सक समय पर नगर में बीमार गायों का इलाज करने नहीं पहुँचते हैं और इलाज के अभाव में गायों की मौत हो जाती है। हालांकि गायों की मौत क्यों? और कैसे हो रही है? इस बात का पता नहीं चल सकता है।
