March 7, 2026

7 करोड़ की साइबर ठगी के 7 आरोपी महाकाल मंदिर के पास होटल से गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे,उज्जैन।

विश्व प्रसिद्ध महांकाल मंदिर के पास एक होटल में रूक कर करोड़ों की ऑन लाइन ठगी कर रहे नई दिल्ली के  गिरोह को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने उज्जैन पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। करीब सात करोड़ की ऑनलाइन ठगी के सात आरोपी महाकाल मंदिर के पास स्थित नंदी होटल में रूके हुए थे। शुक्रवार रात 9 बजे को पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
आंध्रप्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने  दो करोड़ से अधिक साइबर ठगी करने वाले 7 साइबर ठगों को उज्जैन महाकाल थाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी महाकाल मंदिर के समीप दो दिन से रूम लेकर रुके हुए थे। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस ने दबिस के पूर्व उज्जैन पुलिस को आरोपियों के संबंध में पूरी जानकारी देने के साथ बताया कि इन सातों आरोपियों ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य के विभिन्न हिस्सों में करीब 7 करोड़ रु. से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दिया है। इसके बाद से दोनों ही राज्यों की पुलिस इन्हें जगह-जगह तलाश कर रही थी।
आरोपियों के उज्जैन में महाकाल क्षेत्र की नंदी होटल के कमरा नंबर 305 और 311 में रुके होने का पाइंट मिलने के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने उज्जैन पुलिस से संपर्क कर आरोपियों को हिरासत में लेने की प्लानिंग तैयार कर शुक्रवार की रात ९ बजे सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नई दिल्ली वेस्ट उत्तम नगर में रहने वाले रवि, दीपक, चेतन राहुल, कुणाल, दीपू और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि तेलंगाना और आंध्रप्रदेश पुलिस कीे सूचना के बाद होटल से 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों ने करोड़ों रुपए की ठगी अंजाम दिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri