April 29, 2026

धारा 370 के विरोध में आरएसएस कार्यकर्ता को सरेआम बीच गाँव में गोलियों से भूना

कांकेर। बीती रात नक्सलियों ने करीब 8 बजे के आसपास दादूसिंह कोरेटिया के घर मे घुस कर कुल्हाड़ी व गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं नक्सलियों ने दादू सिंह के नाम पर्चा छोड़ा जिसमे नक्सलियों ने लिखा है कि दादू सिंह आर. एस. एस. के सक्रिय प्रचारक हैं। भाजपा, आर. एस. एस. ब्राह्मण हिंदू फासीवाद संगठन है। आर. एस. एस. की गतिविधियां आदिवासी दलित विरोधी है। यह आदिवासी मूल निवासियों के अस्तित्व के लिए खतरा बन गया है। आजादी व जनवादी लोकतंत्र को मांगने वाले संघर्षों को आर. एस. एस., भाजपा कुचल रहा है। संस्थानिक अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। आर. एस. एस., भाजपा तानाशाही हिटलर शाही व्यवहार करते हुए कश्मीर जनता को बंदी बनाकर उन्हें मिले संवैधानिक अधिकारों को खत्म किया और धारा 370 व 35A को रद्द किया गया।

दादू सिंह ऐसे संगठन से जुड़कर क्षेत्र में अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। कुछ गुंडा लोगों की मदद से जनता को डरा धमका रहा है। आदिवासी विरोधी, जन विरोधी पार्टी की गतिविधियों में लिप्त होने के कारण यह कार्यवाही किया गया है। आर. एस. एस. भाजपा व हिंदू संगठन के नेता व सक्रिय कार्यकर्ताओं को हमारी चेतावनी है कि ऐसे संगठन और गतिविधियों से दूर रहे। अभी तक जो गलतियां किए हैं इसके लिए जनता से माफी मांगे।

पर्चा उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी भाकपा माओवादी के नाम से लिखा गया है। पर्चे को दादूसिंह कोरेटिया के घर के चारों ओर फेंका गया है। वही नक्सलियों ने भारी मात्रा में बेनर पोस्टर फेक धारा 370 हटाने के विरोध में 30 अगस्त को भारत बंद का आव्हान किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri