April 27, 2026

बिजली का बिल न भरने वालों को झटका 361 पर कार्रवाई, 45 गाड़ियां की कुर्क एक दर्जन बैंक खाते फ्रीज।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के निर्देश पर इंदौर जिले में बिजली कंपनी के बकायादारों के खिलाफ अभियान संचालित किया जा रहा है। अब तक 261 स्थानों पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। इसमें से 45 चार पहिया वाहन है।

मप्रपक्षेविविकं के इंदौर शहर अधीक्षण यंत्री श्री कामेश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को नेहरूनगर के उपभोक्ता श्री रामनाथ हरदेव पर 92 हजार की बकाया राशि होने पर कार कुर्क की गई। पश्चिम व मध्य शहर संभाग में भी इस तरह की कार्रवाई की गई है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 124 स्थानों पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। इन से 32 लाख रूपए वसूले गए है। वाहन, मकान, फैक्ट्री, सामान आदि कुर्क किया गया है। इधर मप्रपक्षेविविकं के इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री श्री डीएन शर्मा ने बताया कि 237 स्थानों पर जनवरी- फरवरी में कुर्की की गई है। इन उपभोक्ताओं पर 67 लाख रूपए बकाया थे। 42 चार पहिया वाहन कुर्क किए गए है, इनमें 29 ट्रैक्टर भी शामिल थे। श्री शर्मा ने बताया कि 13 बैंक खाते फ्रीज किए गए है। ख्यात कालोनाइजर डागरिया के सेटेलाइट के 12 बैंक खाते सीज किए गए है। उन्होंने बताया कि बिजली के बकायादारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri