March 8, 2026

एक आईएएस,दो एडिशनल एसपी और एक सीएसपी को अंक गणित सीखा कर नीलम चला रही है रैकेट।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
स्पा पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी कराने वाली भोपाल की नीलम ख़ेमानी पर हाथ डालने में भी डर रही है इंदौर पुलिस ?
इस मामले में अब तक 17 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस द्वारा नीलम और एक साथी को अब तक आरोपी नहीं बनाया गया है। नीलम पुलिस और प्रशासनिक अफ़सरों के करीबी होने का फायदा उठाकर सालों से बेखौफ काम कर रही है।

चार अधिकारियों का संरक्षण
नीलम पूरे प्रदेश में जिस्मखोर सफेदपोशों के करीबी है। भोपाल में एक प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी, एक एएसपी और दो सीएसपी की वह करीबी बताई जाती है। इसी के चलते कुख्यात होने के बावजूद वह हर बार पुलिस के शिकंजे से निकल जाती है।
कौन है नीलम खेमानी
नीलम मूल रूप से जयपुर (राज.) की है। सालों से भोपाल में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त है। अपनी पहुंच के चलते वह आलीशान जीवन जी रही है। भोपाल में उसकी कई संपत्तियां हैं। उसे महंगी कारों में भी घूमने का शौक है। वह खुद को अंक विशेषज्ञ बताकर लोगों से मिल रही है।

वर्ष 2018 में नीलम के बैरागढ़ स्थित स्पा पर भी 6 विदेशी युवतियों को पकड़ा था। कुछ दिन स्पा बंद करने के बाद उन्हें दोबारा शुरू कर दिया गया। आज भोपाल में खेमानी चूनाभट्टी में रोजबैरी, मालवीय नगर में पोलिस, जेके रोड पर थाई स्पा और 12 नंबर स्टॉप पर हनी स्पा चला रही है।
इंदौर में सप्ताह भर पहले हुई थी कारवाई
क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने विजय नगर थाना क्षेत्र के शगुन आर्केड स्थित एटम्स स्पा सेंटर पर छापा मारकर यहां से थाईलैंड की दो युवतियों सहित 8 युवतियों और 9 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। स्थानीय संचालक के रूप में संजय वर्मा निवासी संविद नगर को पकड़ा था। संजय से पूछताछ में पता चला कि वह मैनेजर था। जांच में नीलम की भूमिका स्पष्ट हो चुकी है। वह भोपाल में चार स्पा सहित इंदौर व जबलपुर में भी पर्दे के पीछे से सारा कामकाज कर रही थी।
छापे के बाद दोबारी शुरू किया स्पा
वर्ष 2017 में नीलम के भोपाल स्थित रोजबैरी स्पा पर छापा मारकर चार देशों की 10 युवतियों सहित अन्य को पकड़ा था। स्पा में ट्रांसजेंडर भी सेवाएं दे रहे थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri