April 27, 2026

सब इंस्पेक्टर ने महिला आरक्षक से किया दुष्कर्म, पुलिस ने की एफ़आइआर।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
सब इंस्पेक्टर ने इंदौर में पदस्थ एक महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार इंदौर में पदस्थ एक महिला आरक्षक की शिकायत पर मंदसौर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर रितेश नागर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी भी पहले इंदौर में ही पदस्थ था। इस दौरान उसने खुद को कुंवारा बताकर पीड़िता से संबंध बनाए और रिलेशन में रहने लगा। तीन साल तक दोनों रिलेशन में रहे इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार संबंध बनाए।
बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी सब इंस्पेक्टर पहले से ही शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी है। इस पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करने का आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रितेश नागर को पकड़ने के लिए एक टीम को मंदसौर भेजा जा रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri