March 8, 2026

11 साल छोटे शादीशुदा कांस्टेबल के प्यार में पागल हुई 43 साल की महिला, धरने पर बैठी है कोतवाली थाने के बाहर।

एक्सपोज़ टुडे,दमोह।
यह प्रेम कहानी लगती फिल्मी है और चौंकाने वाली भी, जिसमे 43 साल की एक महिला मध्य प्रदेश पुलिस के एक शादीशुदा कांस्टेबल को अपना दिल दे बैठी है।

कांस्टेबल महिला से उम्र में 11 साल छोटा है। महिला का दावा है कि उम्र का फासला भी उनके प्यार को कम नहीं होने देगा, क्योंकि वो मानती है कि उसका प्यार राधा की तरह पवित्र है।

दमोह जिले से एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है।लव स्टोरी में हद तो तब हो गई जब महिला हाथ में तिरंगा लेकर आई।

वह दमोह कोतवाली पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठ गई और अपना प्यार पाने की जिद करने लगी। महिला का दावा है कि कांस्टेबल तीन साल पहले भी उसके सपने में आकर उसकी पूरी स्थिति के बारे में जाना था।

प्यार मोहब्बत के इस अनोखे मामले में बात यहां तक पहुंच गई कि 43 वर्षीय महिला विनीता अपने हाथ में एक बैनर लेकर कोतवाली थाने के बाहर बैठी है।

जिस पर कांस्टेबल आकाश पाठक का नाम भी लिखा था। महिला उसे अपना ईश्वर बता रही है।
महिला विनीता मूलरूप से हटा पुलिस थाना इलाके की रहने वाली है। उसका दावा है कि कांस्टेबल आकाश उसके सपने में आता था।

अपना प्यार पाने के लिए विनीता ने तीन साल पहले अपने पति व बच्चों को भी छोड़ दिया। अब आकाश को तलाशते हुए दमोह कोतवाली आ पहुंची।
यहां पर उसने मोबाइल नंबर लेकर आकाश से बात की और उसने अपने प्यार के बारे में बताया ।

मामले में सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि महिला किस कांस्टेबल के बारे में बात कर रही है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
दमोह कोतवाली टीआई से पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं।
वही आरक्षक आकाश पाठक की मानें तो वह महिला को जानता ही नहीं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri