May 4, 2026

गणेश विसर्जन के पहले करें यह उपाय रहेगी रिद्धि सिद्धि समृद्धि।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
19 सितंबर, रविवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।
धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन होता है व घरों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस दिन विसर्जन से पहले नीचे बताए गए छोटे-छोटे उपाय किए जाएं तो सभी की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

➡ *_पैसा नौकरी बिजनेस हर समस्या का हल है ये उपाय_*

👉🏻 *_भगवान श्री गणेश को पूजा में रेशमी दुपटटा चढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।_*

👉🏻 *_भगवान श्री गणेश को पांच तरह के लड्डुओं का भोग लगाएं। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी।_*

👉🏻 *_श्री गणेश का अभिषेक गाय के कच्चे दूध (बिना उबला) से करें। धन की कमी पूरी होगी।_*

👉🏻 *_स्फटिक से बनी श्री गणेश की मूर्तियाँ भक्तों को बांटें। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।_*

👉🏻 *_श्री गणेश को ताजी, हरी दूर्वा चढ़ाएं। मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर होगी।_*

👉🏻 *_श्री गणेश को सिंदूर चढ़ाएं। ऑफिस और परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।_*

👉🏻 *_आम के पत्तों से भगवान श्री गणेश की पूजा करें। सभी तरह के रोग ठीक होने लगेंगे।_*

👉🏻 *_भगवान श्री गणेश को गुड, चीनी और दही का भोग लगाएं। आने वाले संकटों से बचेंगे।_*

👉🏻 *_भगवान श्री गणेश का पंचामृत से अभिषेक करें। पैसों से संबंधित फायदा होने के योग बन सकते हैं।_*
👉🏻 *_तांबे के सिक्के को काले धागे में बांधकर श्री गणेश को चढ़ाएं। धन लाभ होगा।_*

👉🏻 *_भगवान श्री गणेश को गुलाब के 21 फूल चढ़ाएं। संतान संबंधी समस्या का निदान होगा।_*

👉🏻 *_पीले रेशमी कपड़ा भगवान श्री गणेश को अर्पित करें। नौकरी व व्यापार में लाभ होगा।_*

ज्योतिष अंजु अय्यर
हस्त रेखा और कुंडली विशेषज्ञ
फोन नंबर 7389321001

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri