April 30, 2026

डी मार्ट की लिफ्ट में फंसी,पूर्व अफ़सर की पत्नी,अस्थमा का आया अटैक।

जगदीश परमार,उज्जैन।

पूर्व अफ़सर की पत्नी डी मार्ट की लिफ़्ट में फंस गई, अफ़सर के मुताबिक़ डी मार्ट मैनेजमेंट का कोई भी ज़िम्मेदार मौक़े पर नहीं पहुँचा।
दरअसल नगर निगम पीआरओ रह चुके दिनेश तिवारी की पत्नी रविता बेटे के साथ डीमार्ट गई थी। यहां उन्होंने लिफ्ट का उपयोग किया। लिफ़्ट दरवाज़ा बंद होते ही 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे गई। लिफ़्ट में फँसे रहने से दम घुटने पर रविता को अस्थमा अटैक आ गया। वे इमरजेंसी बटन दबाती रही। आखिरकार दरवाजा खुल गया। उन्हें तत्काल सीएचएल में ले जाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर है।

मामले में दिनेश तिवारी ने बताया कि लिफ्ट के भीतर से पत्नी ने उन्हें कॉल कर दिया। वे फ्रीगंज में ही थे। इसलिए तत्काल पहुंच गए। उन्होंने डीमार्ट प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई बार बुलाने पर भी डीमार्ट को कोई जिम्मेदार उसे लेने नहीं आया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri