March 8, 2026

लाखों के ज़ेवर की हेराफेरी में इंदौर की हसीना की पुलिस को तलाश।

एक्सपोज़ टुडे, रतलाम/इंदौर।
लाखों के ज़ेवर की हेराफेरी के मामले में पुलिस को इंदौर की एक महिला की तलाश है महिला के मिलने के बाद ही ज़ेवर बरामद हो सकेंगे।
दरअसल एक निजी
कोरियर कंपनी द्वारा राजकोट से भेजे गए सोने के जेवर के पार्सल से करीब 39 लाख रुपये के जेवर निकालने के बहुचर्चित मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर करीब 23 लाख रुपये के जेवर जब्त किए है। पुलिस को करीब 16 लाख रुपये के और जेवर जब्त करना है। इनमें से आधे जेवर नागदा के एक व्यापारी को व आधे जेवर इंदौर की एक महिला हसीना को देना बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश में कई बार दबिशें दी, लेकिन वे नहीं मिले।

यह है मामला
सितंबर 2021 में भारत पार्सल सर्विस राजकोट (गुजरात) ने अपनी रतलाम ब्रांच के चांदनीचौक स्थित कार्यालय पर जावरा रोड अंडर ब्रिज के पास स्थित उजाला ट्रेवर्ल्स एवं लगेज पार्सल संस्था के माध्यम से गोल्ड ज्वेलरी के तीन पार्सल भेजे थे।

19 सितंबर को पार्सल नहीं पहुंचने पर ब्रांच के रवि राठौड़ ने पार्सल संस्था के लाला ठाकुर से संपर्क किया था। उन्होंने उसे बताया था कि आटो चालक (कोरियर बाय) मनीष उर्फ धर्मेंद्र निगम निवासी प्रतापनगर तीनों पार्सल लेकर देने गया है। रवि ने मनीष से फोन पर बात की थी। कुछ देर बाद मनीष उन्हें तीनों पार्सल दे गया था।

रवि ने पार्सल आफिस जाकर खोले तो एक पार्सल से पांच पैकेट कम निकले थे, जिनमें 39 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर थे। रवि ने 2 अक्टूबर को स्टेशन रोड थाने पर रिपोर्ट की थी।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मनीष ने ही जेवर निकालकर अमानत में खयानत की है। मनीष की बहन मोनिका पत्नी जगदीश माली निवासी अर्जुन नगर जेवर बेचने का काम कर रही है।

मोनिका को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुछ जेवर व 59 हजार 500 रुपये जब्त किए गए थे। इसके बाद 17 अक्टूबर को मनीष व निशा को इंदौर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भी कुछ जेवर व डेढ़ लाख रुपये बरामद किए थे। पूछताछ के बाद तीनों को अलग-अलग तारीखों को न्यायालय में पेश किया था, जहां से तीनों को जेल भेजा गया, वे वर्तमान में जेल में ही है।

साले व व्यापारियों को भी बनाया आरोपित
पूछताछ में आरोपितों ने कुछ जेवर चांदनीचौक के व्यापारी शैलेंद्र सोनी को बेचना बताया था। उसे भी आरोपित बनाकर उसके कब्जे से करीब 75 हजार रुपये कीमत की सोने की 16.3 ग्राम वजनी सोने की पांच जोड़ बालियां जब्त की गई। वहीं मोनिका ने कुछ जेवर व्यापारी जय राठौड़ निवासी नागदा (उज्जैन) को बेचे थे। जय से करीब 27 हजार रुपये कीमत की 5.6 ग्राम वजनी दो जोड़ बालियां जब्त की गई। इस प्रकार अब तक 23 लाख से ज्यादा के जेवर व करीब तीन लाख रुपये जब्त किए जा चुके है। उधर, मनीष ने करीब चार सौ ग्राम के जेवर अपने साले विलियम उर्फ विलसन निवासी नागदा को देना बताया।

विलियम को भी आरोपित बनाकर पूछताछ की गई। उसने करीब दो सौ ग्राम वजनी जेवर नागदा (उज्जैन) के व्यापारी शिवम सोनी को बेचना व करीब दो सौ ग्राम वजनी जेवर अपनी रिश्तेदार हसीना निवासी शाइन बाग खजराना इंदौर को देना बताया। पुलिस के अनुसार शिवम सोनी व हसीना की तलाश में कई बार दबिशें दी गई, लेकिन वे नहीं मिले। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri