March 8, 2026

कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली।

 

एक्सपोज़ टुडे,जबलपुर।

गुरुवार को शाम को कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे को गोली लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारी है। उसे नेपियर टाउन स्थित भंडारी अस्पताल पहुंचाया गया है। थोड़ी देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गोली लगने के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू की जांच में जुट गई है।

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक संजय यादव सहित पूर्व मंत्री तरुण भनोत और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अस्पताल के बाहर पहुंच गए। इधर अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

जबलपुर जिले के बरगी से विधायक संजय यादव ग्वारी घाट क्षेत्र में रहते हैं। इसी बंगले में उनके बेटे विभु यादव (16) ने गुरुवार को खुद को गोली मार ली। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विधायक के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं लहुलुहान हालत में विभु यादव को पास ही के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर काफी देर तक उसे बचाने के प्रयास करते रहे। थोड़ी देर बाद डाक्टरों ने विभु यादव को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से विधायक संजय यादव समेत परिवार के लोग सदमें में हैं, वे कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक विभोर यादव के सिर पर गोली लगी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विभोर ने यह कदम क्‍यों उठाया। बताया यह भी जा रहा है कि विभोर यादव के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मेरी मां बहुत अच्छी है मेरे पिता बहुत अच्छे हैं। पुलिस ने विभोर यादव के कमरे को लॉक कर जांच शुरू कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri