March 15, 2026

लेडी स्मगलर गिरफ़्तार, नशे की डिलीवरी देने जा रही थी।

एक्सपोज़ टुडे। 

नशे की स्मगलिंग करते हुए एक लेडी स्मगलर को पुलिस ने नशे के ज़ख़ीरे के साथ गिरफ़्तार किया है। इंदौर पुलिस थाना बाणगंगा को सूचना मिली की रेल्वे लाइन दरगाह के पास गणेश धाम कॉलोनी इन्दौर पर संदिग्ध महिला *वन्दना पिता रंजीत सिंह ठाकुर उम्र 30 साल निवासी गणेश धाम कॉलोनी इन्दौर* को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा । आरोपिया से एक थैले में गांजा विक्रय करने ले जा रही थी जिसको पुलिस ने पकड़ कर *मादक पदार्थ गांजा मात्रा 01 किलो 500 ग्राम कीमती 15,000 रुपये* जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया । आरोपीया के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया ।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सोनी, उनि श्रद्धा सिंह पंवार, उनि निधि मित्तल, प्र.आर. शेषपाल,  प्र.आर. सौरभ सिंह, आर. दान सिंह,  आर. रज्जन सिंह, म.आर. सोनाली का सराहनीय योगदान रहा ।

 

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri