March 15, 2026

36 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी को छेड़ने पर कर दिया मर्डर,महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ़्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

पुलिस ने 36 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। पुलिस थाना पंढरीनाथ को सूचना मिली की एक व्यक्ति गौतमपुरा मोहल्ले मे घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुच कर देखा तो एक व्यक्ति घायल अवस्था में दिखाई दिया जिसें तत्काल उठा कर ईलाज के लिये एम.वाय. एच अस्पताल ले गये जहां पर डाक्टर व्दारा चेक करने के बाद मृत होना बताया। जांच पर आकाश पिता राजू धनगर निवासी कबूतर खाना होना पता चला। घटना स्थल एकान्त जगह का होकर सुनसान ईलाका था अज्ञात आरोपी व्दारा घटना कारित की गई थी। जिस पर थाना पंढरीनाथ पर अप.क्र . 158/21 धारा 302 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम कर विवेचना मे लिया गया।

थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री राकेश मोदी के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश दिये। उक्त निर्देशों के पालन मे पुलिस टीम द्वारा घटना दिनांक की मध्यरात्रि से लगातार प्रयास किये गये। जिसमे सीसीटीव्ही फुटैज चेक कर मृतक के साथ रहने वाले दोस्तो की जानकारी ली गई व घटना स्थल के आसपास के लोगो से चर्चा की गई।

पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि एक लड़का दुबला पतला जिसके बाल बड़े-बड़े है, जिसने आकाश की हत्या की है। उक्त सुचना पर बडे बाल व चोटी वाले की जानकारी पर संदेही पवन पिता दगडू दाबाडे उम्र 22 साल निवासी मूंगी के मकान में किराये से चंद्रभागा हनुमान मंदिर के सामने इंदौर मूल की पहचान हुई जिसके घर पर जाकर तलाश किया गया। संदेही की तलाश पर जानकारी मिली कि पवन अपने गांव तेल्हारा जिला अकोला महाराष्ट्र चला गया है। संदेही की तलाश मे तेल्हारा अकोला महाराष्ट्र के लिये पुलिस दल भेजा गया जहा पर संदेही पवन ग्राम तेल्हारा अकोला महाराष्ट्र मे मिला जिसे पुलिस दल द्वारा थाना लेकर आये।

पूछताछ पर पवन पर उसने आकाश पिता राजू धनगर की हत्या पत्थर की फर्सी के टुकडे से सिर मे कई वार कर करना स्वीकार किया। और फर्सी घटना स्थल के पास बाऊण्ड्री पार फेक कर अकोला के लिये इंदौर से ट्रक से बुरहानपुर तथा बुरहानपुर से बस द्वारा अकोला जाने की बात बतायी। पुलिस टीम द्वारा हत्या मे प्रयुक्त उक्त फर्सी तथा हत्या के वक्त पहने हुये खून लगे पेंट को पुलिस द्वारा जप्त किया गया। हत्या के कारणो के बारे मे जानकारी इकत्र करने पर मृतक आकाश पिता राजूधनगर पकडे गये आरोपी पवन की पत्नी के ऊपर गलत निगाह रखता था। तीन महीने पहले पवन की पत्नी मेडिकल चेकअप कराने गई थी वहां भी आकाश ने बोला कि तू बहुत अच्छी लगती है और गलत कमेंट भी करता रहता था, जिससे दोनो मे आपसी रंजिश हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

मृतक आकाश भी वर्ष 2016 मे शेखरनगर मे हुये जघन्य हत्याकांड का आरोपी रहा है और इसके खिलाफ कुल तीन मामले पंढरीनाथ, सदरबाजार, मल्हारगंज मे पंजीबद्ध होना पाये गये है। 

 उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री राकेश मोदी, उप निरी बी.के. गोयल, सहायक उपनिरीक्षक घनश्याम मिश्रा, प्रआर चरण सिंह, प्रआर सफीक खान, आर. दिनेश चंद्रवंशी, आर. अरुण, आर. शुभम चौहान, आर. भूपेन्द्र पुरोहित को विशेष सराहनीय योगदान रहा। जिन्हें पुलिस अधिकारियो द्वारा टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुष्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri