March 15, 2026

भोपाल से छात्रा को किया अगवा, इंदौर में की ज्यादती, रेप की एफ़आइआर दर्ज।

 

 

एक्सपोज़ टुडे।

गौतम नगर थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। वह उसे बहला फुसलाकर अपने साथ इंदौर ले गया था। वहां उसके साथ ज्यादती की। छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती शासकीय कालेज की छात्रा है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात दूर के रिश्ते में भतीजा लगने वाले वीरेंद्र अहिरवार से हुई थी। छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को कालेज जाते समय रास्ते में उसे वीरेंद्र मिला। घुमाने के बहाने से वह छात्रा को इंदौर ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो वीरेंद्र ने उसके साथ शादी करने का भरोसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद वह रोज छात्रा का शारीरिक शोषण करने लगा। छात्रा एक सप्ताह बाद किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और घटना के बारे में माता-पिता को बताया। छात्रा ने वीरेंद्र से शादी करने के बारे में स्पष्ट बताने को कहा, तो वह साफ मुकर गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वीरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri