March 15, 2026

प्लॉट और रूपए की धोखाधड़ी करने वाले आदिनाथ स्टेट कालोनी के कालोनाईजर,थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में ।

 

एक्सपोज़ टुडे।

प्लॉट और रूपए की धोखाधड़ी करने वाला आदिनाथ स्टेट कालोनी के कालोनाईजर थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में । टीआई तेजाजी नगर आर डी कानवा को भू माफिया के द्वारा धोखाधड़ी करने की लिखित शिकायत पीड़ितों ने की । शिकायत के मुताबिक़ इंदौर के व्दारा चंद्राप्रभु होम्स प्रा.लि.इन्डिया की आदिनाथ कालोनी बायपास रोड ग्राम नायता मुंडला इन्दौर के अनावेदक कालोनाईजर सरदारमल जैन,रमेश जैन ,योगेश जैन, जिनेश जैन व अन्य लाभार्थी के विरूध्द प्लाट के लिये आवेदकगणों से वर्ष 1997 एवं उसके आसपास के वर्षों में अलग अलग राशि कुल करीबन 15,87,500/- रूपये (जिसका वर्तमान बाजार मुल्य करीबन 15,00,00,000 रुपये है) प्राप्त किये गये, किन्तु कालोनाईजर व्दारा 23 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी कोई विकास कार्य न करते हुए आवेदको को प्लाट की रजिस्ट्रियां नही की जाकर उनके साथ धोखाधडी की गई ।

आवेदको की शिकायत पर से थाना तेजाजीनगर पर दिनांक 14.12.2021 को आऱोपी सरदारमल जैन,रमेश जैन ,योगेश जैन ,जिनेश जैन अन्य लाभार्थी के विरूध्द अप.क्र.743/2021 धारा 420,409,34 भादवि का पंजीबध्द किया गया । थाना तेजाजीनगर क्षैत्र स्थित आदिनाथ स्टेट कालोनी ग्राम नायता मुंडला इन्दौर के प्लाट धारक आवेदकगण (1) सुभाष पिता कचरूमल जैन निवासी वीजे विहार कालोनी इंदौर 2.कैलाशचन्द जी मंगल पितागिरिराज जी मंगल उम्र 80 साल नावसी 43 अग्रवाल नगर पुरानी भूमि इंदौर 3.ऊषाबाई पति गुलाबचन्द्र जैन उम्र 60 साल निवासी 13/1 छोटी ग्वालटोली इंदौर 4.अंशुल पिता हरीश पाहवा उम्र 30 निवासी 34/3 मुराई मोहल्ला छावनी इंदौर 5. अशोक पिता रामनारायण यादव उम्र 56 साल नि. आजादनगर इंदौर 6.पूजा पिता बृजमोहन पाहवा उम्र 40 साल निवासी 21 प्रकाशनगर इंदौर 7. श्रीमती प्रेमलता पति कैलाश अनचेरा उम्र 65 नि. स्कीम न.78 इंदौर 8.कैलाशचन्द्र पिता मिश्रीलाल अनचेरा उम्र 70 साल नि. स्कीम नं. 78 इंदौर 9.राजकुमार पिता सालकराम जैन उम्र 63 साल निवासी नंदानगर इंदौर 10.अशोक कुमार पिता गेंदालाल जैन उम्र 58 साल नि.ग्राम साडोरा सदर बाजार मेन जिला अशोकनगर 11. मीना पति विमल सिंघई नि. शाढौरा जिला अशोक नगर 12.अशोक पिता मालीराम यादव नि.03 छोटी ग्वालटोली मोदीजी की चाल ।

 

प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतू थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन कर आरोपीगणों के मिलने के संभावित स्थानो पर लगातार सर्चिंग की गई , इसी क्रम में दिनांक 15.12.2021 को तेजाजीनगर पुलिस टीम व्दारा अपराध सदर के फरार आरोपीगण रमेश चंद्र जैन पिता रतनलाल जैन उम्र 58 साल नि. 16 बी बक्तावर राम नगर इन्दौर ,योगेश पिता सरदारमल जैन उम्र 43 साल नि. 221 टेलीफोन कनाडिया रोड इन्दौर को गिरफ्तार किया गया ,आरोपीगणों से प्रकरण से संबंधित दस्तावेजो तथा अन्य फरार आरोपीगणों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा,उप.निरी विकाश शर्मा,सउनि श्यामलाल तंवर ,आर.शकील शेख,आर.गजेन्द्र पटेल,आऱ प्रवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri