March 8, 2026

इंदौर में पदस्थ रहे टीआई की रंगीन मिज़ाजी, कांस्टेबल से इश्क़ लड़ाया। प्रेगनेंट कांस्टेबल ने IG और SP से कहा सुसाइड कर लूंगी।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर पुलिस में भंरवकुंआ थाने पर कई साल पहले बतौर इंस्पेक्टर पदस्थ रहे गुम और एक मामले में वाह वाही लूटने वाले और अब जबलपुर में पदस्थ टीआई के कांस्टेबल से इश्क़ के चर्चे ने पुलिस अफ़सरों की नींद उड़ा दी है।
क्योंकि कांस्टेबल ने आईजी और एसपी को कहा है की वह प्रेगनेंट है और यह बच्चा टीआई का है। उसने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के सामने कह दिया कि अगर टीआई से शादी नही हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।
रंगीन मिज़ाज टीआई पहले से शादी शुदा है और उनके दो बच्चे है तो वही महिला कांस्टेबल अविवाहित है।महिला कॉन्स्टेबल ने टीआई पर शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने और फिर शादी से मुकर जाने के आरोप लगाए है।वही महिला आरक्षक टीआई से शादी करने की बात पर अड़ गयी है।
दरअसल टीआई संदीप अयाची कटनी के बरही में टीआई हैं। उनका घर जबलपुर में है। वे बुधवार दोपहर में जबलपुर आए, तभी लेडी कॉन्स्टेबल आ धमकी। कॉन्स्टेबल ने टीआई से शादी करने की बात कही तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को फोन पर पूरा किस्सा सुनाया। एसपी से कहा कि टीआई संदीप अयाची से मेरी शादी कराओ, नहीं तो सुसाइड कर लूंगी। इसके बाद हंगामा मच गया। एसपी के निर्देश पर लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश शुरू की गई। वह शाम 5.30 बजे मिलीं। लेडी कॉन्स्टेबल और टीआई के बीच कोतवाली थाने में देर तक बातचीत का दौर चलता रहा। कॉन्स्टेबल शादी के अलावा किसी बात पर राजी नहीं हैं।
कोतवाली थाने में इस हाईप्रोफाइल ड्रामे को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही।लेडी कॉन्स्टेबल कई बार अधिकारियों के चैंबर से चिल्लाते हुए निकली कि वो गर्भवती है। वो किसी तरह का समझौता नहीं करेगी।
इस मामले के उजागर होने के बाद बातआईजी उमेश जोगा तक पहुँची तो आईजी जोगा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कॉन्स्टेबल की बात को गम्भीरता से लिया जाए और वैधानिक कार्रवाई की जाए। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि कॉन्स्टेबल की शिकायत की जांच की जा रही है।
वही अगर टीआई अयाची के बारे में बात की जाए तो उन पर पहले भी रेप का केस दर्ज हो चुका है। इसके पूर्व नरसिंहपुर में उनके खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज हाे चुका है। रीवा में मूर्ति चोरी का प्रकरण दर्ज हाे चुका है। जबलपुर के पनागर में पदस्थापना के समय लोकायुक्त में सह आरोपी बनते हुए बचे थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri