March 8, 2026

एडिशनल डीसीपी ने 8 थानों के टीआई और 3 सौ पुलिस जवानों के साथ मिलकर देर रात मारा छापा।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर पुलिस के ज़ोन 2 के एडीशनल डीसीपी राजेश व्यास ने
शनिवार-रविवार की देर रात 3 बजे इंदौर के आठ थानों का पुलिस बल लेकर देवास के कंजर इलाक़े दानी घाटी में पहुंचे। । पुलिस यहां केवल दो नामी बदमाशों की तलाश में पहुंची थी। लेकिन कंजरों के डेरों में आक्रमण के डर से आठ थानों के दो सौ से ज्यादा जवान भी सर्चिंग करने के लिए गए थे।कंजरो के डेरे में पुलिस के मुताबिक एक साथ कई फ्रिज, कूलर, एसी और महंगे उपकरण भी मिले हैं।
रात 3 बजे इंदौर से निकले, 3.30 बजे डेरे पर पहुंचे तो महिलाओं ने जगाकर भगाया कंजरों को
पुलिस कंजरों के डेरे धानी घाटी में शनिवार-रविववार की दरमियानी रात 3 बजे इंदौर से निकले थे। पुलिस रात करीब 3:30 बजे धानी घाटी पहुंची। यहां कंजरों के 200 से अधिक घर हैं। इनमें से 30-40 ऐसे घर चिन्हित हैं जो वाहन चोरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक हम जैसे ही डेरे पर पहुंचे, महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया। घरों में सो रहे कंजरों ने डेरे के पीछे ही जंगल में भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने घरों की तलाशी ली तो दो युवक हाथ लगे, इनके यहां एक दर्जन से अधिक वाहन खड़े थे। इनमें से किसी के भी दस्तावेज नहीं मिले। तो पुलिस ने ट्रक में भरकर बाइक को इंदौर ले आई।
सीसीटीवी फुटेज से कर रहे वाहन चोरों की पहचान
कंजरों का मूवमेंट शहर में कम करने के लिये अधिकारी लगातार उनके डेरों पर नजर बनाए हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाने के बाद शनिवार देर रात आठ थानों के दो सौ से ज्यादा अधिकारी और पुलिस के जवान देवास के कंजरों के डेरे पर पहुंचे।
जिन्हें ढूंढ़ने गई थी पुलिस, वे तो हाथ नहीं आए, दूसरे वाहन चोर पकड़ाए
एडीशनल डीसीपी राजेश व्यास के साथ विजयनगर, खजराना, कनाड़िया, लसूड़िया, तिलकनगर सहित 8 थानों के TI और जवान देवास के धानी घाटी में रात 3 बजे के दबिश देने पहुंचे। ये इलाका कंजरों का खतरनाक इलाका माना जाता है। पुलिस यहां से फरार इनामी नीतेश और सुनील को पकड़ने गई थी लेकिन वे मौके से भाग निकले। पुलिस ने वहां से उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक दर्जन से ज्यादा बाइक बरामद की है। ये सभी चोरी की बाइक है। पुलिस ने इनसे सभी बाइक के दस्तावेज मांगे थे, लेकिन इनमें से एक के भी दस्तावेज नहीं मिले।
एक साल के फुटेज में हाथ लगा था सरगना
विजयनगर पुलिस ने इसके पहले सचिन पुत्र भरत को पकड़ा था। बदमाश के साथ उसका साथी भी पकड़ाया था। उसने कबूला था कि इंदौर से सैकड़ों दो पहिया वाहन चुराने के बाद उसने कबाड़ियों के साथ प्रदेश के बाहर भी वाहनों को बेचा था। इसके बाद पुलिस ने कुछ वाहन जब्त कर उसे जेल भेज दिया था। अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ सालो में धानी घाटी और पिपलराव के कंजरों का मूवमेंट शहर की तरफ बढ़ा है। जिसमें बड़ी संख्या में वाहनों की चोरी की जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri