April 27, 2026

इंदौर नगर निगम के अफसरों ने रात 3 बजे तक जागकर कंप्यूटर पर अपलोड किया स्वच्छता सर्वेक्षण का डाटा।

एक्सपोज़ टुडे।

स्वच्छ सर्वेक्षण के दस्तावेज अपलोड करने की तय तारीख 27 फरवरी के एक दिन पहले ही नगर निगम के अफसरों ने सर्वेक्षण संबंधित डाटा पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया। निगम के अफसरों ने पूर्व में डाटा अपलोड करने की तय तारीख 25 फरवरी तक ही सारा डाटा अपलोड कर दिया था लेकिन 27 फरवरी तक तारीख बढ़ने के बाद निगम की टीम अपलोड किए गए दस्तावेजों के परीक्षण में जुटी रही। शनिवार रात 3 बजे तक जागकर निगम अफसरों ने डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया को पूर्ण किया।
गौरतबल है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार दस्तावेजीकरण के 2250 अंक हैं। इस वजह से नगर निगम द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण न हो ताकि नगर निगम को पूरे अंक हासिल हों। मार्च के प्रथम सप्ताह में इंदौर सहित प्रदेशभर में स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू होनी है। इस वजह से सर्वेक्षण के पहले इंदौर में निगम के नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में 25 लोगों की टीम एक सप्ताह से दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया में जुटी रही। इनमें निगम के अफसरों के साथ करीब 10 एनजीओ के कार्यकर्ता, आठ कंप्यूटर आपरेटर व निगम की स्वच्छता सर्वेक्षण का डाटा तैयार करने वाली टीम के सदस्य शामिल रहे।
कई जानकारियों के दस्तावेज भेजे – निगम ने सर्वेक्षण के लिए शहर के जीरो वेस्ट वार्ड, जीरो वेस्ट वाले आयोजन, जीरो वेस्ट कालोनी, कचरे के एकत्रीकरण, उसके स्थानांतरण, उसे नष्ट करने व प्रोसेस करने संबंधित सभी प्रक्रियाओं से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी भेजी। इसके अलावा सामुदायिक शौचालय, स्ट्राम वाटर लाइन, नदी व तालाबों के संरक्षण के लिए हुए कार्यों की जानकारी को अपलोड किया गया। गौरतलब है कि इस तरह की जानकारी के आधार पर सर्वेक्षण टीम शहर में आकर निरीक्षण करती है और दी गई जानकारी के आधार पर मौजूदा स्थितियों की शहर में जांच करती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri