March 14, 2026

एडिशनल एसपी क्राईम की टीम ने भिंड में हत्या के मामले में फरार 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को पकड़ा।

एक्सपोज़ टुडे।

एडिशनल एसपी क्राईम की टीम ने हत्या के मामले में फरार 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को पकड़ा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मेंहगांव के हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को गदाईपुरा में देखा गया है सूचना पर से एसएसपी ग्वालियर ने एडिशनल एसपी पूर्व/ क्राइम राजेश डण्डोतिया को कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के बाद एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया ने डीएसपी क्राइम रत्नेश सिंह तोमर एवं नागेन्द्र सिंह सिकरवार को निर्देश देकर थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को गदाईपुरा स्थित बालाजी इंटरप्राईजेज पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला। उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को देख कर भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकडे़ गये बदमाश से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह थाना मेंहगांव जिला भिण्ड के हत्या के प्रकरण में काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिये अपने ठिकाने बदलता रहता था। क्राईम ब्रांच द्वारा जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बदमाश की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा उक्त ईनामी बदमाश को पकड़ कर थाना मेंहगांव जिला भिण्ड पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri