March 8, 2026

टीआई ने कहा सट्टा चलाओ हर माह मुझे 20 हज़ार दो।लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

एक्सपोज़ टुडे।

टीआई ने कहा सट्टा चलाओ हर माह मुझे 20 हज़ार दो।लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
आवेदक रितेश राठोर निवासी कानड ज़िला आगर मालवा ने दिनांक ११/४/२०२२ को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि थाना प्रभारी
कानड़ मुन्नी परिहार उस से दबाव बनाकर सट्टा चलाने का कह रही है ओर इस के लिए हर महीने 20 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग कर रही है।
आवेदक की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25/4/22 को DSP राजकुमार शराफ़ के नेतृत्व में टीम का का गठन कर ट्रैप आयोजित किया गया।
आज दिनांक 25/4/22 को लोकायुक्त उज्जैन की टीम DSP श्री सुनील तालान, TI राजेंद्र वर्मा आरक्षकगण संजय पटेल , सुनील परसाई , नीरज राठोर व इसरार द्वारा थाना कानड़ ज़िला आगर मालवा में आवेदक से 29 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए TI मुन्नी परिहार मैडम को रंगे हाथों पकड़ा गया है। मोके पर अभी कार्यवाही जारी हे
बातचीत के दौरान थाना मुन्नी परिहार थाना प्रभारी कानड़ द्वारा आवेदक से पिछले महीने के बाक़ी 9 हज़ार ओर चालू महीने के बीस हज़ार रुपए के हिसाब से कुल 29 हज़ार की माँग की गयी थी।
आवेदक के अनुसार उसको क़ोरोना लॉकडाउन में गल्ले के व्यापार में नुक़सान होने से उसने वर्ष 2021 में सट्टा चलाया था उसका TI मुन्नी परिहार हर महीने 20 हज़ार रुपए लेती थी। अब सट्टा नहीं खिलाना चाहता लेकिन TI मैडम दबाव बनाकर सट्टा चलवा रही हे ओर रिश्वत के रूप में हर महीने 20 हज़ार रुपए माँग रही है। लोकायुक्त टीम ने टीआई पर कार्रवाई कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri