April 26, 2026

इंटेलिजेंस और सायबर सेल के निशाने पर रशियन गर्ल।

एक्सपोज़ टुडे।

भोपाल के सीबीएसइ बोर्ड के 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली। क़रीब 11 स्कूलों कोधमकी भरा मेल किया गया था। पुलिस ने तत्काल जाँच की लेकिन स्कूलों की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सायबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले इन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल जिस ID से आया, वो रशियन गर्ल के नाम पर बना है। ईमेल में दो पावरफुल बम से स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। CBSE स्कूलों में फिलहाल टर्म-2 के 10th के फाइनल एग्जाम चल रहे हैं।


बम की धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी स्कूलों में जांच शुरू कर दी। बॉम्ब डिस्पोजल यूनिट ने भी सर्चिंग की। दोपहर 2.30 बजे तक पुलिस 10 से ज्यादा स्कूलों की जांच कर चुकी थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। स्कूलों को मिले ई-मेल की भाषा एक समान थी। 8 अप्रैल को इसी तरह के मेल बेंगलुरु के स्कूलों को भी मिले थे।

पुलिस कमिश्नर भोपाल मकरंद देउस्कर ने बयान जारी कर कहा अब तक कि जांच में कुछ भी नहीं निकला। जिसने भी यह किया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri