May 5, 2026

बारिश रुकवाने के लिए मेंढक-मेंढकी का तलाक़..!

भोपाल। अच्छी बारिश करवाने के लिए होने वाले अनोखे टोटकों के बारे में तो हम सब ने सुना है। लेकिन भोपाल में बारिश रुकवाने के लिए मेंढक मेंढकी का तलाक करवाया गया। वह भी पूरे विधि विधान से।

दरअसल मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से जनता परेशान है। 11 सितंबर तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 26 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

ऐसे में बारिश को रोकने की कामना के साथ भोपाल के इंद्रपुरी के मंदिर में मेंढक मेंढकी का तलाक करवाया गया। खास बात यह है कि जून माह में प्रदेश में अच्छी बारिश हो इसके लिए मेंढक और मेंढकी की शादी करवाई थी।

लोगों का मानना है कि मेंढक और मेंढकी की शादी से प्रसन्न होकर इंद्र देवता ने कुछ ज्यादा ही बारिश कर दी है। ऐसे में अब तलाक करवाने से बारिश रुक जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri