March 7, 2026

क्राइम ब्रांच की गिरफ़्त में आए हथियारों के स्मगलर।

एक्सपोज़ टुडे।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने हथियारों की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया है। एडिसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की एक टीम को विश्वत मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि जम्बूरी मैदान रायसेन रोड पर दो लडके रायसेन से भोपाल पिस्टल बेचने आये हैं । 

क्राइम ब्रांच टीम द्वारा  मुखबिर द्वारा बताये स्थान जंबूरी मैदान पर दबिश देकर 02 लडको को पकडा जिनका नाम पता फैसल पिता मोहम्मद आबिद उम्र 25  साल निवासी म.न. 512 वार्ड न. 17 हटौर  मोहल्ला रायसेन का तथा दूसरे लडके ने अपना नाम  शुभम बैदी पिता भवर लाल उम्र 21 साल निवासी ग्राम पठारी जिला रायसेन बताया । 

दोनो की तलाशी लेने पर उनके पास से एक एक देशी पिस्टल व एक एक जिंदा राउंड मिले जिन्हें जप्त कर आरोपीगणओं को गिरफ्तार कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

आरोपीगणों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे रायसेन जिले के रहने वाले हैं । और पिस्टल बेचने का काम करते हैं व लोग एक पिस्टल 40000/- रु में बेचते हैं । आज भी रायसेन से भोपाल 02 पिस्टल व राउंड बेचने आये थे । आरोपी द्वार पूर्व में कुछ लोगों को पिस्टल व राउंड बेचे हैं जिनके संबंध में तथा आरोपीगणों को पिस्टल सप्लाई करने वालों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।

 

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri