May 3, 2026

कंधे पर बैठा कर गर्भवती को पार कराई उफनती नदी

विदिशा। विदिशा जिले के मोहना खेजड़ा गाँव में गर्भवती महिला गीताबाई को अस्पताल ले जाने के लिए लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी में महिला को नदी पार करवाना पड़ा। गर्भवती महिला को कंधे पर बैठाकर नदी पार कराई गई।

दरअसल विदिशा और ग्यारसपुर तहसील के बीच मोहना खेजड़ा गाँव में पिछले 15 दिनों से काफ नदी उफान पर है। प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए नदी पार करवाना बड़ी समस्या थी। ऐसे में तीन गांव मोहना खेजड़ा, हिरनई और काफ के करीब चार-पांच दर्जन लोगों ने महिला को नदी पार करवाने के लिए जी जान लगा दी।

लोगों ने उफनती नदी के दोनों तरफ एक मोटा रस्सा बांधकर और फिर गर्भवती महिला को कंधे पर बैठाकर नदी पार कराई और अस्पताल पहुंचाया। नदी पार कराते समय अगर जरा सी चूक हो जाती तो लोगों की जान भी जा सकती थी। विदिशा जिला अस्पताल पहुंचने के महज 1 घंटे के भीतर ही गर्भवती गीताबाई ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri