March 7, 2026

इंदौर पुलिस ने डकैती का प्रयास करने वाली गुजरात की इंटर स्टेट पानिया गैंग को धरदबोचा।

एक्सपोज़ टुडे।
इंदौर पुलिस ने थाना चन्दन नगर के धार रोड पर  प्रेरणा सदन में डकैती का प्रयास करने वाली गुजरात की गैंग को धरदबोचा है।
पुलिस 13 जुलाई को हुई घटना के बाद आसपास के एवं हाइवे के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये। डेरों, संदिग्धों की चैकिंग की गई, सायबर सेल की मदद से तकनीकी डाटा निकाला। धार रोड पर इन्दौर से गुजरात तक के सभी टोल नाकों के सीसीटहीव्ही फुटेज चैक किये ।
           सभी सीसीटीव्ही फुटेजों एक बोलेरो गाड़ी GJ17 BN8603 संदिग्ध नज़र आई। चंदन नगर प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में कुल 4 टीमें गठित की गईं। टीम सीसीटीवी फुटेज व जानकारी के आधार पर  गुजरात से  घटना के एक आरोपी पानिया भाई उर्फ पनेश  सिंह भूरिया उम्र 30 साल निवासी दाहोद गुजरात  को मय  बोलेरो गाड़ी नंबर   GJ17 BN8603 के साथ गिरफतार किया हैं ।घटना के अन्य आरोपियों की तलाश के लिए  टीम दाहोद गुजरात रवाना की गई हैं ।
          यह सभी आरोपी  गुजरात  की इंटर स्टेट गैंग के सदस्य हैं यह घटना करने से पहले  रैकी करते हैं एक साथ वाहन से आकर घटना करने के बाद भाग जाते हैं । इनकेद्वारा अन्य राज्यों में भी इस तरह की घटनाएं की गई हैं जिनके संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri