May 9, 2026

लंदन विलाज डकैती मामले में बड़ा अपडेट।

एक्सपोज़ टुडे। 

इंदौर में लंदन विलाज कॉलोनी में डकैती के आरोप में गिरफ़्तार कथित आरोपी डकैत सोमला के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।

बाणगंगा थाना क्षेत्र की लंदन विलाज टाउनशिप में इंडियन आइल कार्पोरेशन के मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह के घर में डकैती हुई थी। पुष्पेंद्र और उनकी पत्नी आकांक्षा को बंधक बनाकर डकैत सोने के आभूषण और नकदी लेकर चले गए।पुलिस ने छह दिन बाद बड़ी कदवाल के डकैत सोमला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पांच अन्य को नामजद किया था। जिस डकैत के लिए पुलिस ने छह दिनों तक चार जिलों में सर्चिंग की उसे पांच दिन भी नहीं रोक पाई।
 
तीन साल पहले राऊ में डाली थी डकैती
आरोपी सोमला के खिलाफ लूट, डकैती, मारपीट के 12 अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2021 को उसने अपने साथियों के साथ राऊ क्षेत्र में डकैती डाली थी। तब पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी। तब सोमला ने एक पुलिस जवान की बंदूक छीनने की कोशिश की थी, हालांकि वह पकड़ा गया था, लेकिन पिछले साल जेल से छूटने के बाद फिर वह वारदातें करने लगा था।डिपो मैनेजर के यहां से सोमला गिरोह ने सोने-चांदी के जेवर और कार लूटे थे। बाद में कार सरदारपुर टोल नाके के पास छोड़ दी थी। इंदौर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
कोर्ट ने यह किया 
मंगलवार को रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने सोमला को दोबारा कोर्ट में पेश किया लेकिन जेएमएफसी कोर्ट से सोमला को जमानत हो गई। सोमला वकील के साथ जमानत लेकर गायब हो गया। अफसर अब थाना प्रभारी पर कार्रवाई का बोल रहे हैं।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri