May 9, 2026

इंदौर के प्रेस्टिज कॉलेज की स्टूडेंट ने पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप के 16 वे माले से कूद कर किया सुसाइड।

एक्सपोज़ टुडे। 
प्रेस्टिज कॉलेज की स्टूडेंट ने पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप के 16 वे माले से कूद कर सुसाइड कर लिया। पुलिस थाना लसूडिया के मुताबिक़ पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप में कॉलेज छात्रा ने सुसाइड कर लिया। स्कीम 54 के एक होस्टल में रहने वाली मुस्कान अग्रवाल (24) यहां किसी परिचित से मिलने आई थी। वह बिल्डिंग के 16वें फ्लोर पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी।
लसूडिया थाने के टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। लोगों से पूछताछ के बाद जानकारी लगी कि मुस्कान बड़वानी में जुलवानिया के पास कोठी गांव की रहने वाली थी। वह इंदौर के प्रेस्टिज कॉलेज में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता किराना व्यापारी हैं। उनको सूचना भिजवा दी गई है।

एसीपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि जिस मंजिल से मुस्कान नीचे गिरी, वहां उसका मोबाइल और चश्मा मिला है। वह सुबह भी यहां आई थी, तब गार्ड ने उसे लौटा दिया था। इसके बाद दोबारा एक्टिवा से एक लड़के के साथ शाम करीब 5 बजे आई। पुलिस इस लड़के से पूछताछ कर रही है।
मुस्कान अपने हॉस्टल से बिना बताए निकली थी। उसके मोबाइल में परिजन समेत कई मिस्ड कॉल थे। हम हादसा, हत्या या आत्महत्या..इन सभी एंगल से जांच कर रहे हैं।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri