March 7, 2026

इंदौर में इंटरपोल के निर्देश पर सीबीआई का छापा सेक्सटॉर्शन का मामला एक गिरफ़्तार।

Xpose Today News
सीबीआई ने इंदौर में छापा मारकर एक युवक को गिरफ़्तार किया है। आस्ट्रेलिया पुलिस ने इंटरपोल को शिकायत की इसके बाद इंटरपोल ने सीबीआई को बोलकर इंदौर के युवक अंकुर शुक्ला को गिरफ़्तार किया है। इंदौर के अंकुर शुक्ला ने आस्ट्रेलिया में रहने वाली युवती से  इंस्टाग्राम के जरिए पहले दोस्ती की फिर सेक्सटॉर्शन कर ब्लैकमेल करने लगा।युवती जब ब्लैकमेलिंग से तंग आ गई तो उसने इसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया लेकिन वह फिर भी नहीं माना वाटस एप्प और अन्य माध्यमों से युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। युवती जब ज़्यादा परेशान हो गई तो उसने आस्ट्रेलिया पुलिस को कंप्लेन कर दी। आस्ट्रेलिया पुलिस  ने पूरा मामला इंटरपोल से साझा किया। इंटरपोल ने भारत की सीबीआई से संपर्क किया। सीबीआई की टीम ने इंदौर में छापा मारकर अंकुर को गिरफ़्तार कर लिया है।अंकुर के पास कई पेन ड्राइव, कई हार्ड डिस्क और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri