May 9, 2026

इंदौर में थानेदार पर रेप की एफ़आइआर दर्ज। महिला को ब्लैकमेल कर कर रहा था शोषण।

Xpose Today News 

इंदौर में पुलिस के थानेदार पर उसकी पूर्व किराएदार महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है।पुलिस के मुताबिक़ रेडियो विभाग में पदस्थ एक एसआई के खिलाफ एरोड्रम थाने में  रेप का केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला पूर्व में एसआई के यहां किराए से रहती थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति बीमार था तो इलाज के लिए पैसे उधार लिए थे। जब उन्हें लौटाने में देरी हुई तो इसी का फायदा उठाते हुए एसआई ने दबाव डालकर कई बार संबंध बनाए।

महिला ने इसकी शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से की। एरोड्रम पुलिस ने मंगलवार रात को एसआई पर रेप का केस दर्ज कर लिया।
एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 30 साल की महिला ने गोविंद पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा पर रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि मई 2022 में वह गोविंद के मकान में किराए से रहने गई थी। फरवरी माह में उसके पति की तबीयत खराब हुई और उनकी सर्जरी कराना पड़ी। सर्जरी के लिए मुझे पैसों की जरुरत थी। इसलिए मैंने एसआई गोविंद से रुपए उधार लिए।
पति जब अस्पताल में भर्ती थे उसी दौरान गोविंद ने रात में आकर महिला से जबरदस्ती की। इसके बाद उसे धमकाया कि यह बात किसी को बताई तो ठीक नहीं होगा। वह बच्चों को ठिकाने लगा देगा। बाद में वह लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाता और रेप करता रहा।
महिला ने परेशान होकर नवंबर 2023 में मकान खाली कर दिया। इसके बाद भी मोबाइल पर गोविंद शर्मा ने महिला को नग्न होकर फोटो भेजे और उसे ब्लैकमेल करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से शिकायत की। इसके बाद गोविंद के खिलाफ मंगलवार रात एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri