September 23, 2024

15 करोड़ के सट्टे के पीछे की शुभ लाभ की कहानी, इंटेलिजेंस हुआ फैल ?

Xpose Today News 
उज्जैन में 15 करोड़ का सट्टा पकड़ा गया। पुलिस की रेड के बाद इंटेलिजेंस सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर सट्टे का संचालन चल रहा था लेकिन इंटेलिजेंस को खबर न लगना इंटेलिजेंस सिस्टम फैल होने का प्रमाण है। पुलिस विभाग के खबरी यहाँ तक बता रहे हैं की नील गंगा थाने और सीएसपी की जानकारी में पहले से यह सट्टे का अड्डा था। 9 लाख रूपए प्रति माह कौन सी पुलिस के नाम से जा रहा था। यह भी जाँच का विषय है।
यह था मामला
उज्जैन पुलिस ने एक घर में छापा मारकर सटोरियों से 15 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। इनमें पांच-पांच सौ के नोटों की 3000 गडि्डयां हैं। इसके अलावा 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी जब्त की है। पुलिस रातभर नोट गिनती रही। शुक्रवार सुबह नोट गिनने के लिए मशीनें लगानी पड़ी। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये एमपी, राजस्थान और पंजाब के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस को कृष्णा पार्क और मुस्सद्दीपुरा में बिल्डर पीयूष चोपड़ा के घर में गेमिंग और आईपीएल सट्टे की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह रेड की गई। पुलिस के छापे की सूचना मिलने के कारण यहां कारोबार चलाने वाला मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा भाग निकला।
गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 19 ड्रीम्स में पीयूष चोपड़ा के साथ पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ लोग कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस ने दबिश दी। यहां क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के बांग्लादेश और नीदरलैंड के मैच पर सट्टा लगाते 9 आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से 41 मोबाइल फोन, 11 लैपटाप, 1 मैक-मिनी, 1 आईपैड, राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय सिम, 3 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण जब्त किए गए। चांदी की सील्लियां भी मिलीं। अलग-अलग रंग के 11 बैगों में कुल 14.58 करोड़ नगद मिले। इनमें कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, यूरो, पाउंड, यूएस डॉलर, हंगरी यूरो, पॉलिश मुद्रा, नेपाली करेंसी थी।
बुकी जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़ते थे। एक बार में एक लाइन पर 50,000 से 25,00,000 रुपए तक का धंधा किया जाता था। धंधा कितना किया जाना है यह पीयूष चोपड़ा अपने साथियों को बताता था। इसके बाद बुकीज को धंधे में उतारते थे। एक मैच में करोड़ों रुपयों की हार-जीत की बाजी लगाई जाती थी।
पुलिस ने इन 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
1. रोहित पिता सुरजीत सिंह (26), रेलवे कॉलोनी नीमच एमपी।
2. गौरव पिता सूरजमल जैन (26) कंचननगर नीमच।
3. मयूर जैन पिता विजय जैन (30), बगाना नीमच।
4. आकाश मसीही पिता अजय मसीही (26), मिशन अस्पताल के पास नीमच।
5. हरीश पिता राजमल तेली (36), डाक बंगला रोड निम्बाहेडा राजस्थान।
6. गुरप्रीत सिंह पिता सरदार गुरमिल सिंह (36), माता नगर लुधियाना पंजाब।
7. जसप्रीत उर्फ रूबल पिता हरमंदर सिंह (30), 2730 अमरपुरा लुधियाना पंजाब।
8. सतप्रीत सिंह पिता परमजीत सिंह (34), शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना पंजाब।
9. चेतन नेगी पिता स्व. पूरनचंद नेगी (37), शराबानगर लुधियाना पंजाब।
Written by XT Correspondent