May 9, 2026

इंदौर के अनाथ आश्रम में 2 बच्चों की संदिग्ध मौत 5 हॉस्पिटल में एडमिट।

 

Xpose Today News 
इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में  पंचकुईया स्थित श्री युगपुरुष धाम आश्रम में दो दिन में सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें दो दिन में दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्चों के खून में इंफेक्शन निकला है। फिलहाल आश्रम के कर्ताधर्ताओं ने पांच बच्चों को मंगलवार सुबह अस्पताल भेजा है। हालांकि मेडिकल जाँच में यह स्पष्ट नहीं किया कि बच्चों में किस तरह का इंफेक्शन मिला है। इन बच्चों को अलग-अलग जिलों से लाकर आश्रम को सौंपा गयाा था।

मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक करण (12) साल के बच्चे की सोमवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जबकि मंगलवार को आकाश (7) की भी तबीयत बिगड़ने से मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं 5 बच्चों को आश्रम से एमवाय अस्पताल में उपचार के लिये भेजा है।
जानकारी के मुताबिक बच्चों के खून में किसी तरह का इंफेक्शन होने की बात सामने आ रही है। एक मामले में मल्हारगंज पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri