May 4, 2026

परीक्षा देने आए दो छात्रों की बुरी तरह पिटाई, आपसी रंजिश का मामला, वीडियो वायरल

शिवपुरी। आपसी रंजीश के चलते कुछ दबंग युवकों ने परीक्षा देने आए छात्रों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग दो छात्रों को लाठी डंडों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बाद पुलिस ने मामूली धाराओं में प्रकरण कायम किया है।

बताया जाता है कि पिछोर के छत्रसाल महाविद्यालय पर आशुतोष यादव निवासी पनिहारा थाना खनियांधाना परीक्षा देने के लिए कॉलेज आया हुआ था। इस दौरान पुरानी रंजीश के चलते सतेंद्र बुंदेला, नाती राजा, विशंभर ठाकुर, छोटू यादव आदि ने पहले तो छात्र को खूब गालियां दी और जब इससे भी मन नहीं भरा तो फिर लाठी व डंडों से बुरी तरह पीटा।

छात्र को बचाने के लिए आए रामू और शिवप्रताप को भी आरोपियों ने पीटा। घटना में छात्र आशुतोष के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल पक्ष का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते छोटी धाराओं में ही कायमी की, जबकि छात्रों व उसके साथियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri