May 9, 2026

क्राइम ब्रांच की गिरफ़्त में लुटेरी दुल्हन गैंग।

Xpose Today News 
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने लुटेरी दुल्हन और उसकी शातिर गैंग को धरदबोचा है। इस लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह ने भारत के कई राज्यो में संभ्रांत परिवार के घर के लडको को निशाना बनाकर षडयंत्रपूर्वक, फर्जी शादी कर रुपये एंव ज्वेलेरी लूट ली । लुटेरी दुल्हन अपने नाम एवं सरनेम बदलकर फर्जी शादी कर धोखा देकर रुपये एवं ज्वेलेरी लेकर भाग जाती थी। शातिर लुटेरी दुल्हन समेत गिरोह के 4 आरोपियों को क्राईम ब्रांच ने गिरफ़्तार कर लिया है।
     थाना अपराध शाखा पर अपराध धारा 308(6)(7), 319(2), 318(4), 336(3), 340, 61(2)   3(5) BNS का पंजीबद्ध किया गया। जिसमें आरोपियान *(1). वर्षा निवासी खातीपुरा  इंदौर (2). सुनीता उर्फ बसंती बाई नई बारौली , बाणगंगा इंदौर (3). विजय कटारिया निवासी नई बारौली, बाणगंगा इंदौर (4). रेखा  निवासी सिंगापुर टाउनशिप, लसुडिया इंदौर* को गिरफ्तार किया ।
पूछताछ में इनके द्वारा बताया गया कि वे सभी लूटेरी दुल्हन गिरोह के सदस्य हैं जिसमें गिरोह के सदस्य आरोपिया वर्षा की शादी आरोपियो नें फर्जी दस्तावेज बनाकर एवं फर्जी परिवार बनकर दीपेश निवासी मुम्बई एवं लक्ष्मण निवासी राजस्थान के साथ फर्जी शादी कर उनसे रुपये एवं ज्वेलेरी ले ली गई ।*
*इसी प्रकार वर्षा नें अपने पति संदीप से शादी कर उससे भी काफी रुपये एवं ज्वेलेरी धोखे से ले ली गई, आरोपियानों द्वारा कई जगह पर फर्जी शादी कर धोखाधडी की हैं जिसकी विस्तृत जांच की जा  रही हैं । आरोपियों से पूछताछ में और भी कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना हैं ।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri