May 4, 2026

सम्बन्ध बनाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

भोपाल। भोपाल पुलिस ने बलात्कार का केस लगाने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। खबर है कि यह गिरोह अब तक आठ से दस लोगों से वसूली कर चुका है।

पकड़ी गई महिलाओं का नाम नीपा धोते और रिज़वाना बेग हैं जबकि पुरुषों का नाम रूपनारायण गिरी और दीपांकर मंडल हैं। इस गिरोह ने एक व्यापारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने की एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।

अभी तक सामने आ रही जानकारी के अनुसार गिरोह की महिलाएं कॉल गर्ल के रूप में काम करती थीं। यह अपना नाम बदलकर ग्राहक ढूंढती थीं। महिलाएं भोपाल के साथ मुंबई, दिल्ली, गोवा, लोनावाला की 5 स्टार होटल्स में भी जिस्मफरोसी करती थीं। भोपाल में होटल्स के साथ मसाज पार्लर में भी जाती थीं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri