May 4, 2026

सिविल इंजीनियर ने लगाई फाँसी, पत्नी अस्पताल में शव को छोड़कर गायब

बैतूल। बैतूल जिले में पत्नी अपने पति का शव जिला अस्पताल में छोड़कर गायब हो गई। अब मृतक के परिजन इस मामले में पत्नी पर ही हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीँ पुलिस कह रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी मिली है। मामले की जाँच की जा रही है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाजी विहार कालोनी की है। यहाँ तीन दिन पहले एक प्राइवेट कंपनी के सिविल इंजीनियर मनोज खातरकर ने अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्त्या कर ली थी। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन इसके बाद से ही मृतक की पत्नी गायब है।

मृतक के परिजनों का आरोप हैं कि मनोज की पत्नी और ससुराल वाले आए दिन उसे प्रताड़ित किया करते थे। एक दो बार तो दीपक नाम के उसके साले ने बहुत मारपीट भी की थी। उसने हमे अपने साथ हो रही प्रताड़ना के बारे में बताया भी था। इस घटना की सूचना भी हमे दूसरे से मिली यहां आकर देखा तो मनोज की पत्नी यहां नहीं थी और न ही उसके ससुराल का कोई सदस्य यहां पर था। हमें शक है कि उसकी मौत प्रताड़ना से हुई है। उसकी हत्या की गई है।

वहीँ पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें इंजीनियर के फाँसी पर लटक कर मौत होने की सूचना मिली थी। जब उन्होंने मुख्यालय के बालाजी विहार कालोनी में जाकर तहकीकात की तो देखा कि मनोज नाम के इंजीनियर का शव अपने किराए के निवास पर चुनरी से लटका हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पीएम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। मृतक और उसकी पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ करता था जिसको लेकर उन्हें समझाइश भी दी गई थी। मृतक के परिजनों ने मौत को लेकर शंका जताई है जिसको लेकर जांच की जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri