May 4, 2026

बलवाड़ा बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने चलती बस में टायर निकला.. यात्री बाल बाल बचे

बड़वाह। शुक्रवार सुबह इच्छापुर रोड पर एक चार्टर्ड यात्री बस का पिछला पहिया अचानक निकल गया। बस से पहिया निकलकर लगभग 100 फिट दूर स्थित होटल की खिड़की से जा टकराया। वह तो गनीमत रही कि पहिया निकलने के बाद बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

खबर के अनुसार चार्टर्ड यात्री बस क्रमांक एमपी 09 एफ।ए 9188 इंदौर से खण्डवा जा रही थी। इस दौरान बड़वाह के निकट ग्राम बलवाड़ा में बैक ऑफ इंडिया के सामने अचानक बस का पिछला पहिया निकल गया।

घटना के चश्मदीद गवाह होटल मालिक श्यामसुंदर सेन ने बताया कि अचानक बस का पहिया निकल कर तेजी से मेरी तरफ आया। तभी मैंने जलेबी की कढ़ाई को कस कर पकड़ लिया ताकि वह उछल कर ना गिर पड़े। वह तो अच्छा हुआ कि पहिया खिड़की से जाकर टकरा गया। अगर पहिया भट्टी से टकरा जाता तो आग लग सकती थी।

हाइवे मार्ग होने एंव बलवाड़ा का मुख्य बाजार होने के कारण यहाँ वाहनों एंव रोड़ पर चलने वाले पैदल राहगीरों की लगातार आवाजाही बनी रहती हैं। घटना के समय सौभाग्य से रोड़ पर कोई नही था। गनीमत यह भी रही कि बस असन्तुलित होकर पलटी नही। बस में बैठे यात्री भी सकुशल है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri