May 4, 2026

सरकारी अस्पताल में भी नहीं मिला इलाज, तीन घंटे तड़पकर तोड़ा दम

बैतूल। प्रदेश के सरकारी अस्पताल की बदहाली को उजागर करता एक ओर मामला सामने आया है। जहाँ एक महिला ने समय पर अस्पताल पहुँचने के बाद भी उपचार न मिलने के कारण तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला तीन घंटों तक एंबुलेंस में ही तड़पती रही लेकिन डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे।

मामला बैतूल जिले के शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। परिजनों ने बताया कि भयावाड़ी निवासी सुखवंती कुदारे की तबीयत बिगड़ने पर सुबह करीब 7:15 बजे अस्पताल लाया गया। लेकिन 9:15 बजे तक कोई भी डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचा। इस दौरान महिला एंबुलेंस में ही तड़पती रही। डॉक्टर के आने के बाद महिला को वार्ड में भर्ती किया गया, जहाँ महिला ने दम तोड़ दिया।

इस पूरे मामले को लेकर प्रबंधन का कहना है कि महिला को खून की कमी होने की वजह से अस्पताल लाया गया था और एंबुलेंस में ऑक्सीजन होने के कारण महिला जीवित थी, लेकिन जैसे ही ऑक्सीजन हटाई गई और उसे वार्ड में ले जाया गया अचानक उसकी मौत हो गई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri