May 4, 2026

बाँध फूटने का डर, गाँवों से पलायन शुरु

आगर-मालवा। आगर मालवा जिले में बारिश के कारण लोगों की परेशानियाँ कम होने का नाम नहीं ले रही है। सभी तालाब और बांध लबालब भर गए हैं। जिले के बोरखेड़ी बांध में हल्का रिसाव हो रहा है, जिसके चलते बांध के फूटने का डर पैदा हो गया है। इस कारण गाँव के लोगों ने वहां से पलायन शुरू कर दिया है।

दरअसल बारिश के कारण नलखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाला बोरखेड़ी बांध पूर्ण क्षमता में भरा गया है। इस कारण लगभग 40 वर्ष पुराने बांध से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। बांध के समीप बसे ग्राम बोरखेड़ी के लोगों के मन में बांध के फूटने के डर पैदा हो गया है। जिसके चलते ग्रामीणों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। लोग अपनी जरूरत का सारा सामान लेकर अपने रिश्तेदारों के घर रहने जा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने ऊंचे स्थानों पर अपने खेतो में झोपड़ी बनाकर शरण ले ली है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर बारिश इसी तरह बरसती रही और रिसाव को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बांध फूट जाएगा और सारा गाँव पानी में डूब जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस और गम्भीरता से ध्यान नहीं दे रहे है। अधिकारी आते भी हैं तो केवल मुआयना करके निकल जाते है।

दूसरी तरफ जल संसाधन विभाग के आला अधिकारी ग्रामीणों की चिंता को ही बेवजह बता रहे हैं। उनका कहना है कि बांध को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

बता दे कि जिले में इससे पहले भारी बारिश से कुछ छोटे तालाबो के फूटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri