May 4, 2026

मोदी के गीतों पर गरबा

आगर-मालवा। अब तक आपने भगवान के भजनों या फिल्मी गीतों पर लड़कियों को गरबा करते हुए देखा होगा। लेकिन प्रदेश में एक जगह ऐसी भी है जहाँ लडकियाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बने गीत पर गरबा कर रही है। इस गीत में मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया है।

दरअसल आगर मालवा जिले के पिपलोन में रहने वाले किसान अशोक बोरा ने नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए 6 बड़े निर्णयों को लेकर एक सुंदर गरबा गीत का निर्माण किया है। खास बात यह है कि नन्ही-नन्ही बालिकाएं भी रंग-बिरंगे और भारतीय परिधान को धारण करके मोदी गरबा गीत पर अलग-अलग तरीकों से गरबे कर रही हैं। इस दौरान लड़कियों ने अपने सर के ऊपर पूरे भारत के प्रत्येक राज्य के नाम लिखे हुए मुकुट भी धारण कर रखे हैं। बीच में एक लड़की भारत माता के रूप में तिरंगा लेकर बैठी है।

मोदी गरबा गीत बनाने वाले अशोक बोरा का कहना है कि नरेन्द्र मोदी ने देश हित में कई ऐसे निर्णय लिए हैं जिनसे देश का भला हो रहा है और पूरे विश्व में भारत की साख बड़ी है। इससे प्रभावित होकर उन्होंने मोदी गरबा गीत बनाया है। मालवी भाषा बनाए गए इस गीत में अशोक ने मोदी सरकार के 6 बड़े कार्यों को सम्मिलित किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri