उमरिया। रेत माफिया के गुर्गों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह वनकर्मियों से दबंगई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रेत माफिया के गुर्गों ने वनकर्मियों के साथ मारपीट की और दो ट्रेक्टर छुड़ा ले गए। वन विभाग ने वीडियो की पुष्टि की है। इस मामले में नौरोजाबाद थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
मामला महुरा गांव का है। वन विभाग की टीम को वन भूमि से अवैध रेत उत्खनन करने की सूचना मिली थी। इस पर वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो रेत माफिया के गुर्गे गुंडई पर उतर आए और वन कर्मियों के साथ मारपीट की। अपने साथ लाए दो ट्रैक्टर भी गुर्गे छुड़ा ले गए। वीडियो में रेत माफिया के गुर्गे महीने का पैसा देने की भी बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रेत माफिया के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार को अपने ही विधायकों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। इसके बावजूद रेत माफिया की गुंडागर्दी कम होने के नाम नहीं ले रही हैं।
