May 4, 2026

तलाकशुदा युवती पर एसिड अटैक

बैतूल। एक तलाकशुदा युवती पर एसिड अटैक किए जाने की घटना सामने आई है। युवती पर उसके तलाकशुदा पति ने ही एसिड से हमला किया। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल बिसखान गांव की रहने वाली रोशनी का आरोपी युवक बलराम से एक साल पहले तलाक हुआ था। बलराम की दूसरी शादी हो चुकी है बावजूद इसके वह रोशनी पर साथ रहने के लिए दबाव डाल रहा था। इसी बात को लेकर वह रात के एक बजे शराब के नशे में रोशनी के पास पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। जब रोशनी ने साथ चलने से मना कर दिया तो आरोपी ने एसिड की बोतल निकल कर उसके चेहरे पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना में रोशनी की माँ दुर्गा के हाथ भी झुलस गए। दोनो को 108 से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri