May 4, 2026

फ़ेसबुक पर हनीट्रेप के नाम से बना अकाउंट, चंद दिनों में बन गए सैकड़ों फ़्रेंड

सागर। बहुचर्चित हनी ट्रैप कांड की सुर्ख़ियों को देखते हुए किसी शख्स ने फेसबुक पर हनी ट्रैप के नाम से अकाउंट बना दिया। इसमें प्रोफाइल फोटो हनी ट्रैप कांड की मुख्य आरोपी श्वेता विजय जैन का लगाया है। आईडी बनाने वाले ने अपना पता इजिप्ट की राजधानी कायरा का दिया है। ख़ास बात यह है कि कुछ दिन में उसके करीब 400 फेसबुक फ्रेंड भी बन गए है। फेसबुक वॉल पर हनी ट्रैप कांड की खबरें भी अपलोड है।

दरअसल हनी ट्रैप कांड को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। सोशल मीडिया पर भी हनी ट्रैप कांड से जुड़ी ख़बरें वायरल हो रही है। इसी को देखते हुए किसी शख्स ने हनी ट्रैप के नाम से फेसबुक अकाउंट बना दिया।

इस अकाउंट से आठ अक्टूबर को दो फोटो पोस्ट की गई है। पहली पोस्ट में गोली मारता हुआ चित्र है जबकि दूसरी पोस्ट में फोटो आतंकी का प्रतीकात्मक फोटो शामिल है। 9 अक्टूबर को प्रोफाइल पर श्वेता जैन का फोटो लगा दिया। फेसबुक वॉल पर इंदौर के चैनल की खबर भी पोस्ट हुई।
हनी ट्रैप नाम के इस फेसबुक अकाउंट पर जो स्टेटस डाला वह भी दिलचस्प है।

इसमें लिखा है “मुझे इस मुकाम पर पहुंचने वालों तुम्हारा वही मुकाम होगा।” इसके साथ ही उस पर एक पोस्ट के साथ लिखा कि, ” सागर के नेताओं ने मुझे क्या बना दिया, मै आ रही हूं तुम्हे नेता बनाकर जाऊँगी।”

हनी ट्रैप नाम से बने फेसबुक अकाउंट को कुल चार दिन ही हुए है, लेकिन करीब चार सौ दोस्त भी बन गए। जिनमे कुछ नेता, व्यापारी और छात्र है। ज्यादातर सागर से जुड़े लोग है। उसकी पोस्ट को लाइक भी किया जा रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri