May 4, 2026

रक्तदान कर कलेक्टर ने बचाई जान

उमरिया। उमरिया कलेक्टर ने रक्तदान कर एक मरीज की जान बचाई। कलेक्टर ने रक्दान कर पीड़ित मानवता की सेवा करते हुए मिसाल पेश की है। कलेक्टर जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर निकले थे।

जिला चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी से चंदिया के रहने वाले सजनी नामक व्यक्ति ने मुलाकात की। सजनी ने कलेक्टर से अपने बीमार परिजन की सर्जरी के लिए खून की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।

इस पर कलेक्टर ने ब्लड डोनेशन टीम को बुलाकर स्वयं रक्तदान करने की मंशा जाहिर की। टीम ने जल्दी ही इसकी व्यवस्था की और निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने एक यूनिट रक्तदान किया। उनके इस कार्य की उपस्थित लोगों के द्वारा अत्यंत सराहना की गई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri