May 9, 2026

दिव्याँग बच्चों ने तैयार किए ईको फ़्रेंडली दीये

शिवपुरी। मप्र शिवपुरी में बिना सरकारी मदद के संचालित मंगलम दिव्यांग विद्यालय के बच्चों ने इस बार ईको फैंडली दीवाली मनाने की तैयारी की है। इस विद्यालय के दिव्यांग छात्रों ने स्वयं ईको फैंडली दीपक तैयार किए हैं। इन दिव्यांग बच्चों ने आकर्षक दीपों का निर्माण स्वयं किया है। विद्यालय के शिक्षकों ने इन छात्रों के लिए बाजार से सामान लाकर यू-ट्यूब व अन्य माध्यमों से ईको फैंडली दीपक निर्माण बनाना सीखा इसके बाद इन दिव्यांग बच्चों से इन दीपों का निर्माण कराया। बच्चों ने तीन दिन में आकर्षक दीपों का निर्माण स्कूल में किया है और अब दीपावली पर इन दीपों से उत्साहपूर्वक दीपावली मनाएंगे।

मंगलम दिव्यांग विद्यालय के छात्र दक्ष शिवहरे ने बताया कि हम लोगों ने इस बार खुद के हाथ से बने दीप बनाए हैं। ईको फैंडली इन दीपों के निर्माण में स्कूल के शिक्षकों ने सामान लाकर दिया और बनाने में हमारी मदद की। अब हम इन दीपों से रोशनी कर दीपावली मनाएंगे। इस विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक मुकेश जाटव ने बताया कि हमने बाजार से सामान लाकर इन बच्चों की मदद की और इसके बाद इन आकर्षक दीपों का निर्माण किया।

निशक्तजनों के लिए काम करने वाली मंगलम संस्था के सचिव राजेंद्र मजेजी ने बताया कि बिना सरकारी मदद के संचालित इस मंगलम दिव्यांग विद्यालय में 24 छात्र अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले रक्षाबंधन पर भी इन दिव्यांग बच्चों ने स्वयं आकर्षक राखियों का निर्माण भी किया था और कई परिवारों ने इन राखियों को खरीदकर इन बच्चों का उत्साह बढ़ाया था। उन्होंने बताया कि इन दिव्यांग बच्चों की गतिविधियां बनी रहें और यह बच्चे अपने आपको किसी से कम न समझे इसलिए उत्साहबर्धन के लिए लगातार ऐसे प्रयास जारी रहते हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri