गुना। गुना के कैंट मौसम विभाग के सामने वाली गली में पटाखे में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 26 वर्षीय मृतक का नाम अमित शर्मा है। अमित पेशे से एडवोकेट था। घटना के बाद पुलिस ने घर को सील कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोड़ा ने बताया कि घर में बक्से में दीवाली बाले बम और पटाखे रखे हुए थे। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ये दीपावली पर फोड़ने के लिए लाए गए होंगे। उसमें से एक फुलझड़ी जली हुई है और एक बम भी जला हुआ है और चार बम अलग-अलग पड़े हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि अमित ने बम जलाने की कोशिश की गई होगी और एकदम से बम फटने के कारण सिर फटने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।
फ़िलहाल मामले की साइंटिफिक जांच की जा रही है। एफएसएल अधिकारी जांच में लगे हुए हैं। जो तथ्य निकल कर आएंगे जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
